Site icon Monday Morning News Network

नवरात्रि के पहले दिन की गई माता शैलपुत्री की पूजा

17 अक्टूबर शनिवार से नवरात्रि शुरू हो गई है। आज नवरात्रि का पहला दिन है और आज के दिन साहिबगंज के सभी दुर्गा मंदिरों में माँ शैलपुत्री की पूजा की गई है। माँ शैलपुत्री, माँ दुर्गा का प्रथम स्वरूप हैं। ये पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं।

कहा जाता है कि पूर्व जन्म में ये प्रजापति दक्ष की कन्या के रूप में जन्मीं थीं। तब इनका नाम सती था। नवरात्रि के पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जा रही है।

माता शैलपुत्री का मंत्र: शिवरूपा वृष वहिनी हिमकन्या शुभंगिनी,पद्म त्रिशूल हस्त धारिणी

Last updated: अक्टूबर 17th, 2020 by Sanjay Kumar Dheeraj