Site icon Monday Morning News Network

छः महीने पहले हुई थी शादी, एक बच्चे की माँ प्रेमी संग हुई फरार

लोयाबाद में एक बच्चे की माँ  एक कुंवारे प्रेमी के साथ फरार हो गई। प्रेमिका अपने साथ तीन साल के बेटे को भी ले गई है। घटना बुधवार रात की है। दोनों प्रेमी पड़ोसी है। पुलिस ने दबाव बनाने के लिए प्रेमी के भाई डब्लु भुइँया को हिरासत में लिया है। मामले में पति अयोध्या प्रसाद भारती ने लोयाबाद पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की है।

पुलिस ने मामला तो दर्ज नहीं किया है लेकिन प्रेमी और महिला को खोज में जुट गई है। पति के द्वारा दी गई लिखित शिकायत में कहा गया है कि वह जब शाम को लौटा तो देखा कि घर में पत्नी और बच्चा नहीं है। काफी खोजबीन किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। खोजबीन करने पर पता चला कि वह पड़ोस के युवक के साथ फरार हो गई है।

प्रेमिका की सास की माने तो शाम 9 बजे की बात है। बेटा अयोध्या घर पर नहीं था। मैं जैसे ही बाथरूम गई थी। मौका पाकर दूसरे दरवाज़ा को धीरे से खोल कर बहु भाग गयी। पीछे बहुत दूर तक आवाज लगाते हुए गई पर कुछ पता नहीं चला। फिर बेटा को खबर किया तो वह पड़ोस में पूछताछ करने लगे तब पता चला कि इसके पीछे देवा शामिल है।

सास की माने तो देवा का घर आना-जाना था। देवा, बहु से देवर भाभी का रिशता बना रखा था। घर वालों को कभी नहीं लगा था कि दोनों के मन में पाप है और एक दिन हमारे परिवार की बदनामी का कारण बनेगा।

दोनों की दूसरी शादी थी

बताया जाता है कि 6 माह पहले दोनों की शादी हुई थी। अयोध्या की पहली पत्नी की मौत के बाद वह एक बच्चे की माँ से दूसरी शादी रचाई थी। हालांकिं देर शाम पुलिसिया दबिस के कारण प्रेमी जोड़े ने सरेंडर कर दिया

Last updated: फ़रवरी 15th, 2020 by Pappu Ahmad