अपने अभिनय से दर्शकों के दिलो पर राज करने वाली मशहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। वह नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुईं।
मौसमी चटर्जी 2004 में उत्तरी कोलकाता से कॉंग्रेस के टिकट से ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी हैं और उन्हें हार का समाना करना पड़ा था। साल 2014 में मौसमी चटर्जी ने तृणमूल कॉंग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात की थी, तब भी चर्चा थी कि वह लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
मौसमी चटर्जी का जन्म 26 अप्रैल 1948 को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ था। वह हिंदी और बंगाली सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने राजेश खन्ना, शशि कपूर, जितेंद्रऔर संजीव कुमार जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ बॉलीवुड में काम किया है।