Site icon Monday Morning News Network

शोरूम के मालिक दीपक सांवरिया के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज, भाई भी आरोपी

धनबाद ।’किया’ कार शोरूम के मालिक दीपक सांवरिया और उनके भाई सुनील सांवरिया के खिलाफ एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए धनबाद थाने में शिकायत कि हैं, महिला की शिकायत पर धनबाद थाना में दीपक सांवरिया और उनके भाई के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और गले से सोने की चेन छीनने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

महिला ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में बताया कि दीपक सांवरिया और सुनील सांवरिया ने चनचनी कॉलोनी में रविवार की सुबह उसके साथ छेड़खानी की, उनके ससुर और पति के साथ भी दोनों ने मारपीट की, जाते-जाते उनके गले से सोने की चेन झपट ली. इधर दीपक सांवरिया ने भी महिला, उनके ससुर और पति के खिलाफ मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

रविवार की सुबह हुई घटना के पश्चात दोनों पक्ष धनबाद थाना पहुँचे थे। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ धक्का-मुक्की और मारपीट का भी आरोप लगाया। सांवरिया पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला उनकी रिश्तेदार और धनबाद के एक बड़े उद्योगपति की पुत्री हैं। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर दोनों पक्षों की शिकायतों की जाँच कर रही है।

बता दें कि छेड़खानी के आरोप में घिरे दीपक सांवरिया के बरवाअड्डा स्थित किया शोरूम के मालिक हैं ज्ञात हो कि 27 सितंबर की सुबह कुख्यात शूटर अमन सिंह के गुर्गों ने बम फेंक कर पूरे धनबाद में सनसनी फैला दीय था। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने चार दिन पूर्व ही जेल भेजा है। दीपक सांवरिया का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले उनके खिलाफ भावेश कोमोट्रेड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर ने धोखाद्यड़ी का एक करोड़ 32 लाख रुपए गबन का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। धनसार थाने में दीपक सांवरिया और विवेक अग्रवाल के खिलाफ धोखाद्यड़ी और जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन को रख लिया और आगे कि अनुशंधान में जुट गई हैं।

Last updated: अक्टूबर 11th, 2021 by Arun Kumar