Site icon Monday Morning News Network

मोदी सरकार की अतिमहत्वकांक्षी निक्ष्य मित्र योजना के तहत टी बी मुक्त राष्ट्र बनाये जाने को लेकर आज झरिया के भाजपा कार्यसमिति सदस्य सह भाजपा नेत्री रागिनी सिँह के द्वारा टी बी रोग से ग्रसित लोगों के बीच दवाई एवं पोषण तत्व का वितरण किया गया

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने टीबी से ग्रसित लोगों के बीच दवाइयां एवं पोषण तत्व का किया वितरण,

धनबाद, झरिया मोदी सरकार की अतिमहत्वकांक्षी निक्ष्य मित्र योजना के तहत 2025 तक भारत को टीबी मुक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैँ जबकि पूरे भारत में निक्षय मित्र कार्यक्रम के तहत टीबी को पूरे देश से समाप्त करने का संकल्प लिया गया है जन भागीदारी के तहत इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को प्रत्येक मंडल एवं वार्ड स्तर पर एक वर्ष के लिए रोगी को गोद लेकर उन्हें उनके भोजन पोषण एवं आजीविका के संबंध में सेवा का कार्य करने का संकल्प लिया जा रहा हैँ जिसके तहत दिनांक 20 सितंबर को झरिया नगर एवं भागा मंडल में मंडल अध्यक्षों के साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने टीवी से ग्रसित लोगों के बीच दवाइयां एवं पोषण तत्व वितरित किया एवं जनभागीदारी का संकल्प लिया,इस कार्यक्रम के मौके पर झरिया के भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण साव, जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव मंडल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह चंद्रवंशी, समेत कई भाजपा के कई नेता और कार्यकर्त्ता मौजूद थे,

Last updated: सितम्बर 21st, 2022 by Arun Kumar