Site icon Monday Morning News Network

ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स सिंडिकेट चला रहे मोदी जी – अरूप विश्वास

नरेंद्र मोदी चाहे जितना भी ताकत लगा ले मगर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का विकल्प दूसरा कोई नहीं, ईडी, सीबीआई,इनकम टैक्स का सिंडीकेट मोदी जी चला रहे हैं। लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की जनता 42 सीटों पर ही मां-माटी की सरकार को जिताएगी। उक्त बातें बुधवार को दुर्गापुर शहर के तिलक मैदान में मोदी के खिलाफ में तृणमूल कॉंग्रेस की सभा को संबोधित करते हुए राज्य के क्रीड़ा मंत्री अरूप विश्वास ने कही।

उन्होंने कहा कि 2 फरवरी को दुर्गापुर के नेहरू स्टेडियम मैदान में गणतंत्र बचाओ को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सभा को संबोधित करते हुए बड़ी-बड़ी बातें कहे थे। दुर्गापुर शिल्पाँचल को लेकर एक शब्द भी नहीं कहा, जिसको लेकर लोगों में आक्रोष का माहौल है। दुर्गापुर वासियों को विश्वास था कि इतने साल के बाद प्रधानमंत्री आने के बाद दुर्गापुर के लिए कुछ ना कुछ अच्छा करेंगे, मगर लोगों को निराशा हाथ लगी।

आसनसोल-दुर्गापुर में राष्ट्रीय कारखाने थे, जो अटल बिहारी वाजपेई के समय उन सभी को बंद कर दिया गया था। हिंदुस्तान केबल, फाटिलाइजर, बीओजीएल जैसे कारखाने को खोलने का कोई ऐलान नहीं किया गया। बल्कि इस बार भी लोगों को निराश होना पड़ा। मोदी जी केंद्र सरकार में आने के पहले बहुत बड़े वादे किए थे। लोगों के समक्ष सब वादा ही झूठा इस बार जनता उनकी बातों को विश्वास नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि मोदी जी मन की बात कर सकते हैं, लेकिन गरीब की मन की बात नहीं सुन सकते। ममता बनर्जी ही ऐसी महिला है जो गरीब की बात सुन सकती है। उन्होंने कहा कि देश में एक विरोधी जोट होने जा रहा है, जिसको देख नरेंद्र मोदी जी घबरा गए हैं और ममता बनर्जी की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है, जिसको देखकर मोदी जी बंगाल में ईडी,सीबीआई का सहारा लेकर पश्चिम बंगाल में एक गंदी राजनीति खेलने जा रहे हैं। मगर राज्य में ममता बनर्जी के रहते कुछ नहीं कर पाएंगे।

नोटबंदी से अनेक छोटे उद्योग बंद होने से अनेक लोग बेरोजगार हुए। बेटी बचाओ-बेटी पढाओ में केंद्र सरकार ने 654 करोड़ रुपये खर्च किया,जबकि इस राज्य ने कन्याश्री योजना में छह हजार करोड़ रुपये खर्च किया गया। इसके लिए राज्य को कन्याश्री योजना के लिए विदेश में भी पुरस्कार मिला है। राज्य के न्याय सह श्रम मंत्री मलय घटक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वक्त झूठे वादे लोगों से करते हैं।

साढ़े चार वर्ष गुजर जाने के बावजूद भी विदेश से काले धन नहीं आया न ही किसी के बैंक एकाउंट खाते में पंद्रह लाख रुपये आया। बड़े बड़े बात से लोगों का पेट नहीं भरेगा, बल्कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा किए गए 65 परियोजना से लोगों को लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में युवाश्री, कन्याश्री, रूपश्री से छात्राओं को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य परिसेवा पहले से बहुत अच्छा हो गया है। मुफ्त में चिकित्सा व्यवस्था हो रहा है।

उन्होंने कहा कि दो करोड़ रोजगार देने का वादा मोदी का फेल रहा। मोदी को मालूम है कि जिस प्रकार से चार राज्य की चुनाव में हार मिली है, ठीक उसी प्रकार से लोकसभा चुनाव में भी प्रभाव देखने को मिलेगा। 2019 में भाजपा का फिनीस होना तय है। इस दौरान राज्य के कुटीर उद्योग मंत्री सपन देवनाथ, सांसद ममताज संगमित्रा, आसनसोल नगर निगम के मेयर जितेंद्र तिवारी,दुर्गापुर नगर निगम के मेयर दिलीप अगस्ती, अड्डा के चेयरमैन तापस बनर्जी, विधायक सुभाष मंडल, आलोक मांझी, विधान उपाध्याय,उज्जवल चटर्जी, तृणमूल कॉंग्रेस के वी. शिवदासन दासु, उत्तम मुखर्जी, विश्वनाथ पड़ियाल आदि मौजूद थे।

Last updated: फ़रवरी 6th, 2019 by Durgapur Correspondent