Site icon Monday Morning News Network

सम्पूर्ण लॉकडाउन में नियम व कानून का उल्लंघन कर रहे हैं विधयाक

लोयाबाद कोविड 19 के से बचाव के लिए केन्द्र और झारखंड सरकार जहाँ प्रयासरत है। बाघमारा के जनप्रतिनिधि भाजपा विधायक ढुल्लू महतो खुलेआम नियम व कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। रविवार को राज्य में सम्पूर्ण लॉकडाउन चल रहा है, लेकिन विधायक जी,तमाम कायदे कानून को ताक में रखकर क्षेत्र के भृमण करते नजर आए। रविवार करीब तीन बजे विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ लोयाबाद थाना क्षेत्र के कनकनी 4 नंबर पहुँचे। इस दैरान उनके कार्यकर्ता और विधायक न मास्क पहना न सोसाल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस की धज्जियाँ उड़ाते रहे। करीब एक घण्टे तक कनकनी 4 नंबर में विधायक जी का दौरा होता रहा। वे अपने पूरे लौ लश्कर के साथ कार्यकर्ता विनय चौहान के आवास में रुके। विधायक जी मास्क पहने भी थे तो गले मे। हालांकि उनका इस दौरान कोई सभा या कार्यक्रम आयोजित नहीं थी।ज्ञात हो कि कनकनी में नई आउटसोर्सिंग कम्पनी राम आवतार काम शुरू करने वाली है। लगातर विभिन्न संग़ठन और पार्टी के लोग बैठक व प्रेसवार्ता कर कम्पनी को मैसेज दे रहे है। उसमें विधायक जी भी पीछे नहीं दिख रहे है।

मामले की जानकारी नही-थाना प्रभारी

थाना प्रभारी चुन्नू मुर्मू ने कहा कि वैसे तो विधायक का क्षेत्र है। हालांकि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।

कानून के साथ खिलवाड़ कर रहे विधायक:-राम रहीम

राम रहीम के नाम से मशहूर सह वरिष्ठ कॉंग्रेस के नेता असलम मंसूरी व राजकुमार महतो ने कहा कि विधायक जी रुपए के भूखे है।यह भी नहीं देखते कि राज्य में रविवार को सम्पूर्ण लॉकडाउन चल रहा है। कानून के साथ विधायक जी खिलवाड़ कर रहे है।कोरोना फैला रहे है।एफआईआर होना चाहिए।

जिला प्रशासन कार्यवाही करे:-हरेंद्र चौहान

इधर जेएमएम के जिला संगठन सचिव हरेंद्र चौहान ने कहा कि ढुल्लू महतो जी भाजपा के विधायक हैं। भाजपा जो रोज राज्य सरकार की झूठा आलोचना करते रहते हैं। सम्पूर्ण लॉकडाउन का उल्लंघन में विधायक ढुल्लू पर जिला प्रशासन कार्यवाही करे।

Last updated: जुलाई 4th, 2021 by Pappu Ahmad