Site icon Monday Morning News Network

पारा शिक्षकों को स्थाई करण, सहायक अध्यापक का दर्जा मिलने पर धनबाद पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल द्वारा विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को किया गया सम्मनित

झारखंड सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर झारखंड के मुख्यमंत्री द्वारा पारा शिक्षकों को स्थाई करण करते हुए पारा शिक्षकों को सहायक अध्यापक का दर्जा दिया गया, साथ ही एक एकमुश्त मानदेय में 40 से 50% की वृद्धि की गई एवं अनुकंपा समेत बहुत सारी सुविधा प्रदान की गई।

इससे उत्साहित होकर धनबाद पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल झरिया विधायक सह सचेतक (सत्तारूढ़ दल) पूर्णिमा नीरज सिंह को आवास पर गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

प्रतिनिधि का नेतृत्व धनबाद प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय एवं झरिया प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण महतो ने किया।

मौके पर प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने कहा कि झरिया विधायक द्वारा विधानसभा में हमारी मांगों को कई बार जोरदार तरीके से उठाया गया जिसके फलस्वरूप आज हम लोगों को सहायक अध्यापक बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।

विधायक जी ने पारा शिक्षकों को कहा कि आने वाले समय में हमारी सरकार आपके साथ -साथ अन्य अनुबंध कर्मियों को भी उनका हक दिलाने का काम करेगी।

मौके पर राज्य प्रतिनिधि प्रभात पासवान, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार प्रजापति, जिला कार्यकारी सदस्य रूपेश कुमार एवं दीपक कुमार थे।

Last updated: दिसम्बर 30th, 2021 by Arun Kumar