Site icon Monday Morning News Network

विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने किया राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम का उद्घाटन

झरिया विधायक सह सचेतक पूर्णिमा नीरज सिंह द्वारा झरिया के बस्ताकोला गौशाला में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (पशुपालन प्रभाग), झारखंड के तत्वाधान में जिला स्तरीय पशुओं में खुरपका मुँह-पका (FMD) एवं ब्रूसेलोसीस बीमारियों के रोकथाम एवं उन्मूलन हेतु राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम का शुभ उद्घाटन विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर पशुपालन विभाग से संबंधित कई डॉक्टर एवं कॉंग्रेस के कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Last updated: दिसम्बर 25th, 2021 by Arun Kumar