Site icon Monday Morning News Network

विधायक ने गायघाटा में किया दुर्गा मंदिर का शिलान्यास

पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गायघाटा में दुर्गा मंदिर का शिलान्यास पांडेश्वर के विधायक सह आसनसोल के मेयर जितेन्द्र तिवारी ने सोमवार की शाम किया। यहाँ विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गयी।

मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। विधायक जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि यहाँ के लोगों की मांग थी कि दुर्गा मंदिर का निर्माण कराया जाये।
 यहाँ सभी के सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण किया जायेगा। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आशीर्वाद से ही वह पांडेश्वर के विकास के लिए कार्य कर पा रहे हैं। इसके साथ यहाँ के लोगों का प्यार और साथ मिलने से कार्य और अच्छा से हो रहा है।
Last updated: फ़रवरी 3rd, 2020 by News-Desk Asansol