विधायक ने सालानपुर ब्लॉक में 21 बेड की कोरोना फेसिलिटेशन सेंटर का किया उद्घाटन
सालानपुर। सालानपुर ब्लॉक स्वास्थ्य विभाग एवं बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय की पहल पर बुधवार को सालानपुर ब्लॉक अंतर्गत रूपनारायणपुर आईंटीआई कॉलेज में 21 बेड का कोविड फेसिलिटेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया। कोविड फेसिलिटेशन सेंटर का उद्घाटन में मुख्य रूप से बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय समेत,जिला परिषद विभागाध्यक्ष मो० अरमान, सालानपुर पंचायत समिति सभापति फाल्गुनी कर्मकार घासी, सहसभपति बिद्युत मिश्रा, सालानपुर ब्लॉक बीडीओ अदिति बसु एवं ब्लॉक तृणमूल कॉंग्रेस महासचिव भोला सिंह ने संयुक्त रूप किया।
इस संदर्भ में बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र के आम जनता के लिये यह कोविड फेसिलिटेशन सेन्टर का निर्माण किया गया है, जिसमें 21 बेड की सुविधा ऑक्सीजन के साथ उपलब्ध है, साथ ही 24 घंटे नर्स और डॉक्टर सहित मुफ्त दवा भी उपलब्ध करवाया गया है। इसके अलावा प्रवासी श्रमिकों को ध्यान में रखते हुए, लगभग 100 लोगों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था भी गई है। जल्दी ही बाराबनी ब्लॉक में भी कोविड फेसिलिटेशन सेंटर खोलने प्रयास कर रहा हूँ। जिससे कोविड मरीजों को लाभ मिल सके। मौके पर आशुतोष तिवारी, सुभाष महजन, अपर्णा रॉय, वीर सिंह, देबा समेत अन्य उपस्थित रहे।
https://www.mondaymorninglive.in/bengal-press-the-number-1-amping-press-of-asansol-dhanbad-region/
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View