Site icon Monday Morning News Network

विधायक ने धोती-साड़ी व लुंगी का किया वितरण

चौपारण प्रखंड में बरही विधायक सह निवेदन समिति सभापति उमाशंकर अकेला ने सोमवार को क्षेत्र का भ्रमण कर जनवितरण दुकान में धोती-साड़ी व लुंगी का वितरण किया। वितरण के दौरान विधायक अकेला ने राशन कार्डधारियों को कहा कि यह धोती-साड़ी व लुंगी हमारा सरकार यानि हम दे रहे है। अगर कोई भी विचौलिया कहता है कि हम दे रहे है। उसका भरोसा नहीं करना है। कई कार्डधारियों को समय पर सही मात्रा में राशन मिलने के बारे में जानकारी लिए। जिसमें अधिकतर लोगों ने कहा कि वजन से कम अनाज दिया जाता है।

इस पर विधायक ने डीलरों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि गरीबों का अनाज समय पर सही मात्रा में नहीं दिया करवाई किया जायेगा। कुछ महिलाओं ने आपस में चर्चा कर रही थी कि एक-एक परिवार में 2 से 5 महिलायेंं है और एक कार्ड पर एक ही साड़ी-धोती मिल रहा है। तो बाकी महिलाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। कुछ सामाजिक कार्यकर्ता कह रहे थे कि चौपारण प्रखंड में लगभग 2 लाख की आबादी में आधी आबादी महिलाओं की है। खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी भूपनाथ महतो ने बताया कि पीएच एवं अंत्योदय कार्डधारियों के लिए 27 हजार 853 साड़ी, 16 हजार 712 धोती एवं लुंगी 11 हजार 141 आवंटित हुआ है। जो डीलरों के पास भेज दिया गया है। अब सवाल उठता है कि सरकार ने साड़ी-धोती योजना लाकर परिवार की महिलाओं में एक नया झमेला खड़ी कर दी है। डीलरों का कहना है कि एक राशन कार्ड पर एक ही साड़ी और धोती या लुंगी में एक वितरण करने को मिला है और कई ऐसे कार्डधारी है। जिनके घर में महिलाओं की संख्या अधिक है। वे लोग परेशान करने के साथ झगड़ा करने पर उतारू हो जाते है।

Last updated: नवम्बर 8th, 2021 by Aksar Ansari