Site icon Monday Morning News Network

मेधावी छात्र आकाश कुमार व प्रधानाचार्य शिवकुमार चौधरी को किया गया सम्मानित

मधुपुर। विद्या विकास समिति ने शनिवार को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर स्थान बनाने वाले टॉप 10 भाई-बहन को ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया।

मेघावी छात्र अभिनंदन समारोह 2020 के अवसर पर विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री अवनीश भटनागर मुख्य वक्ता तथा रांची लोकसभा के सांसद संजय सेठ मुख्य अतिथि थे। समारोह में भाई-बहन के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। अपनी उत्कृष्ट सेवा के लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को भी सम्मानित किया गया।

महेंद्र मुनी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया आकाश कुमार वर्णवाल (97.8%) उनके माता-पिता सहित विद्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। इन्हें विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के सचिव सरोज कुमार मिश्रा ने सम्मानित किया। माता-पिता को शॉल ओढ़ाकर भैया को उपहार देकर हार्दिक अभिनंदन किया गया।

विद्या विकास समिति द्वारा अभिनंदन के लिए चयनित प्रधानाचार्य शिव कुमार चौधरी को भी प्रांत के निर्देशानुसार सरोज कुमार मिश्रा ने सम्मानित किया। विद्या विकास समिति के प्रांतीय सचिव ऑनलाइन उपस्थित पदाधिकारियों और अतिथियों का परिचय कराया। मुकेश नंदन जी ने कार्यक्रम की भूमिका रखी। विद्या विकास समिति के प्रदेश मंत्री राम अवतार नरवरिया ने मेधावी छात्रों का परिचय कराया तथा उनकी सफलता पर बधाई दी।

अपने संबोधन में अवनीश भटनागर ने कहा कि मेधावी छात्रों के समक्ष चुनौतियाँ बढ़ जाती है। इसलिए अधिक परिश्रम की जरूरत होती है। मेघा जीवन पर्यंत चलती रहती है। जिससे एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। राष्ट्र निर्माण में ही इसका उपयोग हो ऐसी उन्होंने कामना की। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय प्रचार प्रसार संयोजक अखिलेश कुमार ने की।

Last updated: अगस्त 1st, 2020 by Ram Jha