Site icon Monday Morning News Network

खुद की बनाई सैनिटाइजर से छिड़काव कर रहे हैं स्वैच्छिक रक्तदाता संघ के सदस्य

लोयाबाद के स्वैच्छिक रक्तदाता संघ के सदस्य सोमवार को खुद सेनेटाइजर बनाकर पूरे वार्ड 08 को सेनेटाइज करने निकल पड़े हैं। लोयाबाद रोड साइड दुकान के अलावे 7 नंबर मुस्लिम बस्ती, ग्वाला पट्टी, नया धौड़ा आदि क्षेत्रों में सेनेटाइज करने का काम किया।

रक्तदाता संघ ने रविवार से यह सेनेटाइज करने का काम शुरू किया है। सोमवार को दूसरा दिन था। इसमें संघ के प्रमुख उज्वल नायक विनोद पासवान मनोज बर्णवाल संजू विश्वकर्मा सुनील पांडेय सुरेश यादव विनोद दास आदि लोग शामिल थे।

संघ की माने तो पुटकी के नंदी सेवा ट्रस्ट ने सेनेटाइजर की दो मशीन उपलब्ध करा दिया है। फ़िनाइल एवं सोडियम हाइपोक्लोराइट का मिश्रण मिलाकर निगम के इस क्षेत्र को घर-घर जाकर सेनेटाइज करने में लग गए है। सदस्य मशीन अपने पीठ पर बांधकर इसतरह निकल पड़े हैं मानो कोई सरकारी कर्मी है।

संघ के इस नेक कार्य की लोग सराहना करते नहीं थक रहे है। संघ ने कहा कि पूरा वार्ड 08 में सेनेटाइज किया जाएगा चाहे समय जो लग जाये।

बता दे कि वार्ड 08 में 40 हजार की आबादी है। यह इलाका धनबाद नगर निगम का पड़ता है। निगम के द्वार यहाँ के कुछ इलाकों में दो दिन सेनेटाइज करने का काम किया गया है और दो फॉगिंग की व्यवस्था की गई थी। 30 साल पुरानी यह संस्था अपने नेक कार्यों की बदौलत सेवा करने के क्षेत्र में सुविख्यात हैं ।

Last updated: अप्रैल 6th, 2020 by Pappu Ahmad