Site icon Monday Morning News Network

चौपारण प्रेस क्लब के सदस्य ने जबाहरघाट में मनाया पिकनिक सह मिलन समारोह

चौपारण प्रेस क्लब के सदस्य ने 3 जनवरी दिन सोमवार को नए साल के आगमन पर बरही जबाहरघाट में पिकनिक सह मिलन समारोह का आयोजन किया।

कार्यक्रम में प्रेस क्लब के संरक्षक मुकुंद साव, अभिमन्यु प्रसाद भगत, सुरेश साव, मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के अधिकारियों ने सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। जिसमें हरेंद्र कुमार राणा को अध्यक्ष अरविंद सिंह को सचिव एवं शंकर यादव को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान सदस्यों ने जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा किया। बाद में सभी सदस्य ने सामूहिक रूप से लजीज व्यंजन का लुफ्त उठाया।

मौके पर वीरेंद्र शर्मा, प्रमोद सोनी, अभिमन्यु सिंह, रामसेवक राणा, मुकेश राणा, मिथुन दांगी एवं अक्सर अंसारी मौजूद थे।

Last updated: जनवरी 3rd, 2022 by Aksar Ansari