Site icon Monday Morning News Network

मगही, भोजपुरी, मैथिली संस्कृति बचाओ मंच के बैनर तले  बैठक, 14 मार्च को झारखंड सरकार के मंत्रियों के विरोध प्रदर्शन पर हुई सहमति

12 मार्च 2022 को झरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिमला बहाल के वार्ड संख्या, 37 के निवर्तमान पार्षद शैलेन्द्र सिंह के आवासीय कार्यालय में मगही, भोजपुरी, मैथिली संस्कृति बचाओ मंच के बैनर तले एक बैठक रखा गया, जिसका अध्यक्षता शैलेंद्र सिंह ने किया तथा संचालन मंच के प्रवक्ता जितेंद्र पासवान ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंच के संयोजक मदन राम मौजूद रहे बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की धनबाद और बोकारो जिले से मगही भोजपुरी तथा अंगिका भाषा को क्षेत्रीय भाषा से हटाए जाने के विरोध में मगही, भोजपुरी, मैथिली, संस्कृति बचाओ मंच के बैनर तले दिनांक 14 मार्च 2022 दिन सोमवार, समय संध्या 3:00 बजे स्थान कर केंद चौक से पैदल मार्च कर केंदुआ बाजार में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर झारखंड सरकार के मंत्री अलमगीर अलम का पुतला दहन करेगा, आज के इस बैठक में मुख्य रूप से शैलेंद्र सिंह ,मदन राम, जितेंद्र पासवान, जितेंद्र सिंह, विश्वविजय सिंह, संतोष चंद्रवंशी, एवं इस मंच से जुड़े कई संगठन के लोग मौजूद थे।

Last updated: मार्च 12th, 2022 by Arun Kumar