Site icon Monday Morning News Network

सांसद पशुपतिनाथ सिंह की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी झरिया मंडल की हुई बैठक, जलापूर्ति सहित अन्य विषयों पर हुई चर्चा

16 जनवरी 2021 को भारतीय जनता पार्टी झरिया मंडल के पदाधिकारियों कि अहम बैठक मंडल अध्यक्ष अरूण साव कि अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से झरिया मंडल के अंतर्गत जलापूर्ति और विधि व्यवस्था पर चर्चा की गई।

जलापूर्ति आदि समस्या के समाधान के प्रति सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने संबंधित विभाग को आवेदन कर कुछ सुधार करने को कहा और समुचित समाधान हेतु प्रयास को तेज़ करने पर बल दिया गया। संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने कहा सांसद के मार्गदर्शक पर इन मुद्दों पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। संगठन के कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए एक सप्ताह के अंदर मंडल कार्यालय खोलने का भी निर्णय लिया गया।

इस बैठक में निम्न पदाधिकारियों में परमेश्वर स्वर्णकार, श्रवण राम, सुनील साव, संजय वर्मा, मनोज प्रसाद, राज माली,सिबु अग्रवाल, जितेंद्र राम, जितन सिंह, विरेन्द्र भुईयां, किरण वर्मा,अजय वर्मा,भोलासेन सेन,विजय सिंह चंद्रवंशी, गोतम सेन, इत्यदि थे।

Last updated: जनवरी 16th, 2021 by Arun Kumar