Site icon Monday Morning News Network

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा “आर नॉय अन्याय” अभियान के तहत कल्याणेश्वरी में सभा

कल्याणेश्वरी। भारतीय जनता पार्टी सालानपुर मंडल के आह्वान पर रविवार को मंडल अध्यक्ष गोपाल रॉय के नेतृत्व में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की पहल पर कल्याणेश्वरी मंदिर के निकट एक पथसभा का आयोजन किया गया। सभा की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” का लाइव प्रसारण के साथ की गई। जिसके बाद भाजपा सभा से तृणमूल कॉंग्रेस को सख्त चेतावनी के साथ अपने नीतियों में बदलाव कर आम लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर उत्पीड़न बन्द करने की बात कही।

भाजपा एससी-एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमंत मंडल ने कहा कि राज्य की जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से परेशान है, यह निश्चित है कि भाजपा आने वाले दिनों में 200 से अधिक सीटों के साथ बंगाल में सरकार बनाएगी एवं बंगाल की मौजूदा सरकार की उत्पीड़न से आम जनता को राहत देगी। तृणमूल कॉंग्रेस की सरकार चोर और गुंडों की सरकार बन चुकी है। राज्य की सत्ताधारी सरकार को जनता एवं राज्य के विकास से कोई वास्ता नहीं है। सभा में भाजपा एससी-एसटी मोर्चा के जिला सचिव एवं पर्यवेक्षक रामानंद पाठक, बीजेएमएम मजदूर मोर्चा जिला सचिव मनोज तिवारी, भाजपा सालानपुर ब्लॉक महासचिव मनोज बाउरी, विश्वजीत तिवारी, शुभाशीष भट्टाचार्य, दिवाकर पाल, मोबिन खान, डॉ. सत्यनारायण रॉय, मुनमुन भट्टाचार्य एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे ।

Last updated: दिसम्बर 27th, 2020 by Guljar Khan