Site icon Monday Morning News Network

बिगहा में मिलन समारोह सह ‌वनभोज का आयोजन

अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के हजारीबाग चतरा जिला सभा के शाखा बिगहा में चौपारण, पदमा, बरही, मयुरहंड, ईटखोरी, बरकट्ठा आदि प्रखंडों के समाजिक वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन छत्रधारी चंद्रवंशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें चौपारण, ईटखोरी, बरकट्ठा,पदमा के प्रखंड कमिटि की घोषणा तथा चयनित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सामाजिक संगठन को लेकर कई चर्चा हुई। समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय कमिटि के अध्यक्ष छत्रधारी चंद्रवंशी ने कहा कि हमलोग शैक्षणिक, आर्थिक तरक्की तो कर रहे हैं परंतु राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल पा रही है। राजनीतिक चेतना के बिना समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए समाज के बौद्धिक लोग सामने आयें और राजनीतिक रुप से विकास करने पर भी जोर लगायें। सचिव देवधारी चंद्रवंशी ने सभी का स्वागत करते हुए प्रस्तावित मंदिर निर्माण में पूरी तन्मयता से जुटने की बात कही। मार्गदर्शक राजेन्द्र राम चंद्रवंशी ने कहा कि राजनीतिक दलों को आबादी के आधार पर प्रतिनिधित्व के बारे सोचना चाहिए। पटना से आये अतिथि मुरारी प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र में चंद्रवंशी समाज की एकजुटता मिसाल है। योगाचार्य बाल ब्रह्मचारी शंकर चंद्रवंशी ने कहा कि भारत की आत्मा धर्म है।
करूणा, दया सहयोग ही धर्म है। समाज धर्म का काम कर रहा है। धर्म से ही उन्नति होती है।
समारोह का संचालन शशि शेखर ने किया। इसमें संगठन सचिव अशोक चंद्रवंशी, संयुक्त सचिव महेंद्र चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष करुणा चंद्रवंशी, मार्गदर्शक राजेन्द्र चंद्रवंशी, जिप सदस्य देवेन्द्र चंद्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष सुनील शेखर,प्रदीप चंद्रवंशी,बाल ब्रह्मचारी शंकर चंद्रवंशी, भुनेश्वर चंद्रवंशी, लखन चंद्रवंशी, सुनील चंद्रवंशी, लक्षमी चंद्रवंशी, राजेश रवानी, रूपेश कुमार, लव कुमार चंद्रवंशी, चंदन चंद्रवंशी, रामजनम चंद्रवंशी, आशीष चंद्रवंशी, बिनय चंद्रवंशी,पप्पु चंद्रवंशी, महेश चंद्रवंशी, गौरीशंकर चंद्रवंशी समेत बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

अध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्रवंशी, सचिव ज्ञानी चंद्रवंशी, संयुक्त सचिव प्रकाश चंद्रवंशी, संयुक्त संगठन सचिव सुरेंद्र चंद्रवंशी, संगठन सचिव रामविलास चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष अनुप चंद्रवंशी, कार्यालय सचिव कृपाल चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष प्रभु चंद्रवंशी, उपेंद्र चंद्रवंशी, प्रभु चंद्रवंशी, संतोष चंद्रवंशी, बिनोद चंद्रवंशी, सहायक सचिव अनिल चंद्रवंशी, संतोष चंद्रवंशी, प्रकाश चंद्रवंशी, व्यास चंद्रवंशी, सहायक संगठन सचिव गणेश चंद्रवंशी, कामेश्वर चंद्रवंशी, उमाशंकर चंद्रवंशी, अनिरुद्ध चंद्रवंशी, प्रदीप चंद्रवंशी, मदन चंद्रवंशी, शंभु चंद्रवंशी, सीताराम चंद्रवंशी, सहायक कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी, सहायक कार्यालय सचिव अशोक चंद्रवंशी सहित अन्य चयनित हुए।

ईटखोरी अध्यक्ष लखन चंद्रवंशी, सचिव रंजीत चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष रामाधर चंद्रवंशी, कपिल चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष रामजनम चंद्रवंशी सहित अन्य।

बरकट्ठा अध्यक्ष महेश चंद्रवंशी, सचिव मनोज चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष बसंत चंद्रवंशी, उप कोषाध्यक्ष भुनेश्वर चंद्रवंशी, नवयुवक अध्यक्ष अनिल चंद्रवंशी
पदमा अध्यक्ष गौरीशंकर चंद्रवंशी व अन्य को सम्मानित किया गया।

Last updated: दिसम्बर 18th, 2022 by Aksar Ansari