Site icon Monday Morning News Network

हाइवा के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल कर्मी से मिलने  पहुँची झरिया विधायक ‘पूर्णिमा नीरज सिंह’

झरिया केन्दुआ मुख्य मार्ग पर सिंह नगर के समीप हाइवा संख्या जे एच 10 क्यों 4313 के चपेट में आने से बाइक सवार प्रदीप कुशवाहा आर के माइनिंग (एना परियोजना) के गंभीर रूप से घायल कर्मी से मिलने पहुँची विधायक।

पीएमसीएच धनबाद के चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया। सूचना पाकर झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह रिम्स अस्पताल रांची पहुँची। घायल प्रदीप कुशवाहा के स्थिति के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली एवं अस्पताल प्रबंधक को बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया।

Last updated: मार्च 15th, 2021 by Arun Kumar