झारखंड के आठ आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इसकी अधिसूचना आज जारी कर दी गई है। पलामू के एसपी संजीव कुमार धनबाद के नए एसएसपी बनाए गए हैं। एसीबी के एसपी चंदन कुमार सिन्हा को पलामू एसपी बनाया गया है। संजय आनंद लाटकर एडीजी अभियान बनाए गए हैं। मयूर कन्हैया लाल बोकारो के डीआईजी बनाए गए हैं। धनबाद एसएसपी को चाईबासा का डीआईजी बनाया गया है। संजीव कुमार तेज़ तर्रार अधिकारी हैं। वे धनबाद के बाघमारा में बतौर एसडीपीओ सेवा दे चुके हैं। वे जगुआर में भी रह चुके हैं। अब तक अपने सेवा काल में कई चर्चित मामलों का उद्भेदन उन्होंने किया है।
Last updated: जुलाई 5th, 2021 by