Site icon Monday Morning News Network

हूल दिवस पर मेयर ने वीर सिद्धू, कान्हू की प्रतिमा का किया अनावरण

सालानपुर। हुल दिवस के अवसर पर गुरुवार आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय ने सालानपुर ब्लॉक के जीतपुर उत्तरमपुर पंचायत अंतर्गत नमोकेशिया एंव घियाडोभा में बीर सिद्धू, कान्हू की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दोरान आदिवासी नृत्य के साथ मेयर एंव अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया, अतिथियों द्वारा वीर सिद्धू, कान्हू पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। सनद रहे कि आज के ही दिन अंग्रेजों की अत्याचार के खिलाफ 30 जून 1855 को 400 गांवों के करीब 50 हजार आदिवासीयों ने सिद्धू, कान्हू के नेतृत्व में आंदोलन की शुरुआत की थी। इस युद्ध में करीब 20 हजार आदिवासियों ने अपनी जान दी थी। बताया जाता है यह आंदोलन अंग्रेजों के खिलाफ देश का पहला आन्दोलन था। जिसमें अंग्रेजों एंव ईस्ट इंडिया कंपनी को बहुत नुकसान पहुंचा था।
मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा कि आज के ही दिन अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ लड़ाई में सिद्धू, कान्हू शहीद हो गये थे। इसलिए आज के दिन हुल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आदिवासी समुदाय के विकास के लिए तत्पर है। आदिवासी समुदाय को राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिये आदिवासी गांवों में विशेष कर दुवारे सरकार कैम्प लगाया जा रहा है। इस दौरान जिला कर्माध्यक्ष सह ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष मोहम्मद अरमान , सालानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष फाल्गुनी कर्मकार घासी , उपाध्यक्ष बिधुत मिश्रा, तृणमूल कांग्रेस  महासचिव भोला सिंह, रूपनारायणपुर फाड़ी प्रभारी मनोजित धारा, जीतपुर उत्तरमपुर पंचायत प्रधान तापस चौधरी, उपप्रधान बन्दना मंडल, महिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अपर्णा राय, पंचायत सदस्य सुजीत मोदक, रासमुनि बेसरा , शकुन्तला मरांडी सहित अन्य मौजद रहे।

Last updated: जून 30th, 2022 by Guljar Khan