Site icon Monday Morning News Network

नेहरू की 130 वीं जयंती पर बोले मेयर आज देश के मनीषियों को नीचा दिखाने की साजिश की जा रही है

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 130 वीं जयंती पर आसनसोल नगरनिगम की ओर से टीजी मोड़ स्थित नेहरू प्रतिमा परमेयर जितेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में माल्यदान किया गया। यहाँ चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, पार्षद श्रावणी मंडल, पूर्व एमआइसी रबिउल इस्लाम एवं स्कूली बच्चों ने भी माल्यदान किया।

मौके पर मेयर जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जैसे मनीषियों ने देश को आजादी दिलाने के साथ ही आजादी के बाद विकास के पथ पर ले जाने का कार्य लिया। लेकिन आज देश के मनीषियों को नीचा दिखाने की साजिश की जा रही है। जो समाज के लिए सही नहीं है।

Last updated: नवम्बर 14th, 2019 by Rishi Gupta