कतरास,धनबाद। श्यामडीह में मासूम शाह बाबा के आस्ताने पर सालाना लंगर में अक़ीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसमें सभी धर्म के लोगों ने शिरकत कर चादर पोशी की। सभी लोग अपने मन की मुरादों को माँगने के लिए ज़ियारत करने पहुँचे। मासूम शाह बाबा अल्लाह के वलियों में से हैं। आपका मज़ार लंबे समय से लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। इस लंगर में झारखंड के कई जिलों से लोगों का जत्था पहुँचा। श्यामडीह बाज़ार में पूरे इलाके की सजावट की गई है। यहाँ पर मेला भी लगाया गया है। कमिटी के सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में ज़ोर शोर से लगे हुए हैं।
Last updated: फ़रवरी 28th, 2019 by