Site icon Monday Morning News Network

संस्था ने वृद्ध महिलाओं के चेहरे पर लाई हंसी

वृद्ध महिलाओ के साथ आश्रम मे मंजु गुप्ता

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रानीगंज शाखा ने मंगलवार को वृद्धा सेवा के तहत कुमार बाजार स्थित विवेकानंद निवेदिता पल्ली आश्रम में 30 बुजुर्ग महिला के साथ तरह-तरह के गेम खेलकर उनके चेहरे पर एक अलग ही आनंद का एहसास कराया। उनके बीच अंताक्षरी, पासिंग द पिल्लो इत्यदि एक से एक आनंदित खेलो का आयोजन किया गया। उनको उनके बचपन का एहसास दिलाकर जीने कि चाहत भरी गई।

इसके अलावा सदस्याओ ने उनके साथ नाश्ता भी किया। सभी महिलायेंं बहुत ही खुश लग रही थी। संस्था के सदस्य रेनू केजरीवाल ने उनके बीच शॉल वितरण किया। गीत प्रतियोगिता में सफल रहे प्रथम द्वितीय तृतीय को संस्था की तरफ से पुरस्कृत किया गया। संस्थापक अध्यक्ष मंजू गुप्ता ने कहा कि बुजुर्गों को इतना खुश देख कर ऐसा लग रहा था मानो वह आज बच्चे बन गए है और जैसे उनका बचपन लौट आया हो।

अध्यक्ष रश्मि सतनालिका ने कहा उनके साथ बिताए हुए पल और उनकी हंसी को देखकर हम खुद को धन्य महसूस कर रहे है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट चेयरपर्सन अलका केजरीवाल, प्रेमलता मोदी, सचिव रीना खेतान, सुमन मोदी, नेहा झुनझुनवाला, कोषाध्यक्ष सिंपल लोहारूवाला, मंजू मोदी, रेनू केजरीवाल आदि सदस्यों की अहम भूमिका रही। साथ ही साथ आश्रम के बालाजी हालदार ने यह सुअवसर हमें प्रदान कराया। संस्था के सदस्यों ने उनका आभार प्रकट किया।

Last updated: दिसम्बर 4th, 2018 by Raniganj correspondent