राष्ट्रीय पुलिस स्मारक में आसनसोल मंडल के शहीद आरपीएफ जवानों को सम्मानित किया गया
भारत के माननीय प्रधानमंत्री ने 21 अक्टूबर,2018 को शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पुलिस स्मारक राष्ट्र को समर्पित किया था।
स्व. नारायण प्रसाद संघाई, आरक्षी, सुपुत्र-स्व.जगदंबा संघाई एवं स्व. वशिष्ठ नारायण तिवारी, नायक, सुपुत्र-स्व. राजकिशोर तिवारी 24.10.1992 को निमचा में गश्ती (पैट्रोलिंग) ड्यूटी के दौरान अपराधियों से हुई मुठभेड़ में अपने प्राण त्यागे।
रेलवे सुरक्षा बल के शहीदों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने हेतु रेलवे सुरक्षा विशेष बल के महानिरीक्षक, वी.के. ढाका और पश्चिम रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल के महानिरीक्षक, ए.के. सिंह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में आसनसोल मंडल के शहीदों के परिवार के सदस्यों को एक शाॅल एवं स्मृति चिह्न भेंट करते हुए सम्मनित किया।
श्री पी.के. मिश्रा, मंडल रेलवे प्रबंधक/आसनसोल ने उनकी असाधारण वीरता और ड्यूटी के प्रति निष्ठा की प्रशंसा की।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View