मधुपुर। भारतीय अटल सेना (राष्ट्रवादी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सिंह जादोन, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) शशि भूषण सिंह व कोर समिति की सहमति से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश प्रभारी शीतल समीर चौबे ने बुधवार को मधुपुर के कुंडूबंगला निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार सिंह को भारतीय अटल सेना का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। रांची से ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन की अनुमति व कोर कमिटी की सहमति से मनोज कुमार सिंह को झारखंड प्रदेश अटल सेना का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन को पूर्ण आशा और विश्वास है कि मनोज कुमार सिंह संगठन हित में बेहतर कार्य करते हुए मजबूती प्रदान करेंगे। भारतीय अटल सेना झारखंड प्रदेश अधयक्ष बनाए जाने पर मनोज कुमार सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शीतल समीर चौबे एवं भारतीय अटल सेना के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शेखर चौबे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें संगठन का दायित्व दिया गया है। उसे पूरी इमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करुंगा। संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ सामंजस बनाकर काम करेंगे। बता दें कि 24 जुलाई को ही मनोज कुमार सिंह को भारतीय अटल सेना युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया था। लेकिन उनके कार्यों से प्रभावित होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष व संगठन ने उन्हें झारखंड प्रदेश भारतीय अटल सेना का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।
इधर मनोज कुमार सिंह को भारतीय अटल सेना का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेता अमर शर्मा, शैलेंद्र गौतम, आशीष मोदी, पप्पू तिवारी, राजू मिश्रा, दीपक मोदी, मुन्ना राय, भारतीय अटल सेना युवा मोर्चा के देवघर जिला अध्यक्ष सदानंद मिश्रा, पुरुषोत्तम कुमार सिंह, जिला महामंत्री दीपक कुमार मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, जिला संरक्षक धनंजय सिंह, पिंकू तिवारी, पप्पू तिवारी, रिंकू गुप्ता, अमरनाथ मिश्रा, मदन मिश्रा, रविकांत मिश्रा समेत दर्जनों भाजपाइयों ने बधाई और शुभकामनायें दी है।