Site icon Monday Morning News Network

मानिक उपाध्याय शिशु उद्दान पार्क का उद्घाटन

पार्क का उदघाटन करते विधायक विधान उपाध्याय

पार्क का उदघाटन करते विधायक विधान उपाध्याय

सलानपुर: रूपनारायणपुर रांगामटिया पश्चिम स्थित पूर्व विधायक स्व० मानिक उपाध्याय की स्मृति में उनके पुत्र सह बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय ने मानिक उपाध्याय शिशु उद्यान पार्क का उद्घाटन किया|

क्षेत्र की घनी आबादी को देखते हुवे इस पार्क की नींव रखी गई

बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय ने कहा कि यहाँ के बच्चो को खेलने में खाली स्थान की भारी कठिनाई होती थी, इसके निर्माण में स्थनीय लोग तथा क्षेत्र के बिल्डर्स की सराहनीय भूमिका रही जिन्हें आज इस मंच से सम्मानित किया जा रहा है| उन्होंने कहा की जनता के प्रिय नेता के साथ साथ एक सच्चे समाज सेवी थे मेरे पिता स्व० मानिक उपाध्याय स्थानीय लोगो व जनता की मांग पर ही इस पार्क की नाम करण मेरे पिता की नाम से की गयी है में इसके लिए आज बहुत प्रसन्न हूँ साथ ही सहयोग के लिए सभी बिल्डर्स व् समाज के लोगो को धन्यवाद देता हूँ|

लिटिल एंजल एकाडमी द्वरा रंगा रंग कार्यक्रम का आयोजन

नृत्य पेश करते लिटिल एंजल एकाडमी के बच्चे

उद्दघाटन समारोह के दोरान गुरुद्वरा अम्रपल्ली स्थित लिटिल एंजल नृत्य एकाडमी द्वरा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन जिसमे छोटे छोटे बच्चों द्वरा तिन प्रकार की नृत्य प्रस्तुत की गई, मोके पर स्थित विधायक ने बच्चो की प्रतिभा की प्रसंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया| नृत्य एकाडमी संचालिका श्रेया गांगुली ने बताया की बिधायक की और से बच्चो के लिए यह पार्क अनमोल भेट है| आज की कार्यक्रम के द्वरा बच्चो द्वरा उन्हें बधाई के लिए समर्पित की गई है|

समारोह में रखंड विकास पदाधिकारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे

मौके पर सलानपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी तपन सरकार, ब्लाक अध्यक्ष मो० अरमान, तृणमूल युवा नेता भोला सिंह, तृणमूल महिला सभापति जमुना समादर, जीतपुर प्रधान अपर्णा रॉय, आचड़ा पंचायत प्रधान सुचित्रा बाउरी, रूपनारायणपुर पंचायत प्रधान अशीम घोस, आल्लनाडीह उपप्रधान उज्जल मंडल, तप्पू तिवारी, समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित थे|

फोटो: काजल मित्रा

Last updated: सितम्बर 23rd, 2017 by Guljar Khan