Site icon Monday Morning News Network

दो छात्र बाइक चोरी में गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड पर

बीते रात को दुर्गापुर थाना ने अभियान चलाकर दो बाइक चोर को आरा शिव तलाव मोड़ से गिरफ्तार किया। आज सुबह उन दोनों को अदालत में पेश किया। गया जहाँ सुनवाई के दौरान न्यायधीश दोनों को 3 दिन का रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक 4 फरवरी को भीरंगी शोरूम से एक नया बाइक चोरी हुई थी।

जिसमें सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस जाँच पड़ताल कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाते हुए कल रात दो युवक को गिरफ्तार किया था। एक का नाम गौरव सिंह तथा दूसरा पार्थो सिंह राजपूत है। गौरव सिंह बी-टेक (इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन) का द्वितीय वर्ष का छात्र है।

पार्थो सिंह राजपूत बिहार के कटिहार का रहने वाला है। वह कॉलेज का तृतीय इलेक्ट्रॉनिक वर्ष का छात्र है। पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर और भी कुछ जानकारी हासिल करना चाहती है।

Last updated: मार्च 9th, 2019 by Durgapur Correspondent