Site icon Monday Morning News Network

कुपोषण जीवन के लिए अभिशाप है – मुकुंद साव

राष्ट्रीय पोषण दिवस सप्ताह के अवसर पर ग्राम बिशनपुर में स्थानीय आंगनवाड़ी सेविकाओ की एक कार्यशाला आंगनवाड़ी सेविका पूर्णिमा देवी के आवास पर आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता आंगनवाड़ी सेविका पूर्णिमा देवी ने किया, जबकि संचालन स्वास्थ्य सहिया रीता देवी ने किया। कार्यशाला में उपस्थित राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के पूर्व प्रशिक्षक और जनसेवा संस्था के सचिव मुकुंद साव ने कहा कि कुपोषण जीवन के लिए अभिशाप है। इसके लिए खासकर माताओं को जागरूक होने की जरूरत है और इस पुनीत कार्य में आंगनवाड़ी सेविका बहने, स्वास्थ्य सहिया दीदीयो की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। जनसेवा संस्था लोगो को जागरूक करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुकुंद साव ने जानकारी दिया कि इसके लिए भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, खाद्य और पोषण बोर्ड द्वारा वार्षिक पोषण कार्यक्रम पूरे देश में चल रहा है। 01 सितंबर से 07 सितंबर तक पूरे देश में पोषण सप्ताह मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण के महत्व पर जागरूकता बढ़ाना है मौके पर सहिया रीता देवी ने कहा कि स्तनपान को बढ़ावा देना होगा। बच्चे को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू कराना आवश्यक है और 6 माह तक रेगुलर स्तनपान नितांत आवश्यक है, बच्चो के पोषण, आहार, देखभाल, हमेशा करते रहना चाहिए। कब किस समय प्रोटीन, विटामिन, या पोषक तत्व की कमी शरीर में हो रही है इसका खयाल रखना पड़ेगा। आंगनवाड़ी सेविका अनिता देवी ने कहा कि अपना स्वास्थ्य और खान पान को लेकर लोगो को जागरूक रहना चाहिए, लोगो को शरीर के महत्व को समझना चाहिए, साक्षरता कर्मी मंजू देवी ने कहा कि हम सबकी जिम्मदारी बनती है कि महिलाओ को जागरूक किया जाए, कार्यशाला में आंगनवाड़ी सेविका सरस्वती देवी, अनिता देवी, पूनम देवी, पूर्णिमा देवी, विमला देवी, सुनीता देवी, शारदा कुमारी वर्मा, संगीता देवी, हेमंती देवी, स्वास्थ्य सहिया, रीता देवी, रंजू देवी साक्षरता कर्मी मंजू देवी, फूलवंती देवी शामिल थे।

Last updated: सितम्बर 2nd, 2022 by Aksar Ansari