Site icon Monday Morning News Network

फांसी लगाने का नाटक करने का वीडियो बनाना महिला को मंहगा पड़ा, गई जान

धनबाद/कतरास। पारिवारिक झगड़े को सुलझाने के लिए फांसी लगाने का नाटक करने का वीडियो बनाकर अपने पति को भेजने का निर्णय लेना एक महिला को मंहगा पड़ा। वीडियो बनाने का नाटक करने के दौरान सच में महिला की जान चली गई।

यह वाकया बाघमारा पुलिस अनुमंडल के रामकनाली ओपी के फ़िल्टर प्लांट के समीप का है। जहाँ शुक्रवार के दिन एक 32 वर्षीय महिला ने अपने 08 वर्षीय लड़की को फांसी का वीडियो बनाकर उसके पापा को भेजने की बात कही। परंतु इस खेल में महिला की मृत्यु हो गई।

महिला की लड़की के अनुसार उसकी मम्मी का उसके पापा के साथ झगड़ा हुआ था। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आवश्यक तफ्तीश की।

Last updated: मार्च 13th, 2021 by Arun Kumar