Site icon Monday Morning News Network

मजदूरों के मशीहा स्व. बच्चा सिंह को बोर्रागढ़ कोलयरी में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई

झरिया के पूर्व नगर विकास मंत्री स्व. बच्चा सिंह को आज बोर्रागढ़ कोलयरी में श्रद्धांजलि दी गई जिसमें कि बच्चा गुट के कई अधिकारी व कर्मचारी ने उन्हें नम आँखों से श्रदा सुमन अर्पित किया वहीँ ज्ञात हो कि जनता मजदूर संघ ( बच्चा गुट ) के संस्थापक रहे स्व. बच्चा सिंह आज भले ही मजदूरों के बीच नहीं रहे किन्तु उनके द्वारा किया गया कार्य सभी मजदूर वर्ग के लिए किसी संजीवनी से कम भी नहीं रहा हैँ ज्ञात हो कि विगत दो दिन पहले ही उनका स्वर्गवास हो गया और उन्हें बनारस के मणिकर्णका घाट पर मुखगाणी दी गई उनका जाना पुरे झरिया व समस्त मजदूरों के लिए किसी अपूर्णीय क्षति से कम भी नहीं हैँ जिसकी भरपाई ताउम्र नहीं की जा सकती हैँ

हमारा मंडे मॉर्निंग न्यूज़ नेटवर्क स्व. बच्चा सिंह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हैँ

संवाददाता – श्रीकांत कुमार की रिपोर्ट

Last updated: जुलाई 31st, 2024 by Arun Kumar