Site icon Monday Morning News Network

केंद्र सरकार के खिलाफ ऐतिहासिक हड़ताल का ऐलान

जनवरी महीना में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ केंद्रीय संगठनों की ओर से हड़ताल का आह्वान किया गया है। हड़ताल को सफल बनाने के लिए केंद्रीय संगठनों की ओर से लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। शनिवार को दुर्गापुर के सृजनीहॉल में भी मजदूर संगठनों की ओर से सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दुर्गापुर के अलावा आसपास के कारखानों में काम करने वाले श्रमिकों ने हिस्सा लिया ।

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जनवरी में होने वाले हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने के लिए श्रमिक संगठन पूरी तैयारी के साथ श्रमिक सम्मेलन में भाग लिया। सीटू नेता तपन सेन ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार मजदूर विरोधी नीति अपना रही है, केंद्रीय संस्थाओं को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। केंद्र के इस नीति के खिलाफ जनवरी महीने में 2 दिन की हड़ताल का घोषणा किया गया है।जिसमें सभी श्रमिक संगठन साथ हैं और यह हड़ताल ऐतिहासिक होगा। इस सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।

मौके पर इंटक नेता मोहम्मद कमरूजमा कमर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधाते हुये कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण जनता परेशान है, श्रमिक को सुविधा नहीं मिल रहा है। वहीं राज्य में भाजपा सरकार रथ यात्रा निकाल रही है, उसके पहले भी रथ यात्रा निकाला गया था, जिसमें सांप्रदायिक दंगा हुई थी। उसके बावजूद भी भाजपा फिर राज्य में रथ यात्रा निकालने जा रही है। जिसको लेकर पूरे राज्य में अशांति का माहौल बना हुआ है। इसके खिलाफ आंदोलन के अलावा और कोई दूसरा उपाय नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हड़ताल सफल होगी। मौके पर आसनसोल के पूर्व एमपी वंशगोपाल चौधरी, पूर्व मेयर रथीन राय, गौरंगो चटर्जी, राणा सरकार, भजन चक्रवर्ती, विकास घटक, विश्वजीत विश्वास, सरकार विश्वजीत के अलावा काफी संख्या में नेता और श्रमिक मौजूद थे।

Last updated: दिसम्बर 8th, 2018 by Durgapur Correspondent