Site icon Monday Morning News Network

क्रिसमस पर मैथन डैम की लौटी रौनक, मैथन पिकनिक स्थल पर देखी गई पर्यटकों की भीड़

सालानपुर\कल्याणेश्वरी| 25 दिसंबर को क्रिसमस पर रविवार एक बार फिर लम्बे समय के बाद मैथन डैम की रौनक लौट आई है। पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण मैथन पर्यटन स्थल काफी प्रभावितरहा, हालांकि इस समय भी पूरी दुनिया कोरोना के नये वेरिएंट से डरी हुई है, और कोरोना के नये वेरियंट से बचाव के लिये देश में भी ऐतिहातन कदम उठाए जा रहा है। वही लम्बे समय के बाद मैथन पर्यटन स्थल पर लोगो की भीड़ देखी गई। बता दे कि बंगाल झारखंड सिमा पर स्थित मैथन डैम पर्यटन स्थल पर राज्य समेत पड़ोसी राज्यो के लोग पिकनिक मनाने एंव माँ कल्यानेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना करने आते है। इस वर्ष 25 दिसंबर रविवार के दिन मंदिर एंव मैथन पिकनिक स्थल पर पर्यटकों की भीड़ को पिकनिक मानते देखा गया। मैथन जलाशय पर्यटन स्थल पर नए साल से पहले सैलानियों को पिकनिक मानाते देखा गया। इस वर्ष भी राज्य के विभिन्न हिस्सो से पर्यटक मैथन डैम में पिकनिक मनाने पहुँचे। पर्यटकों ने बहुत समय के बाद हरे-भरे प्राकृतिक सौन्दर्य के बीच मैथन जलाशय में नौका विहार का आनंद लिया साथ ही मैथन डैम क्षेत्र का परिभ्रमण करते देखे गये। वही मैथन पर्यटन केन्द्र फिर से पर्यटको के आगमन से गुलजार हो गया है। वही पर्यटको की भीड़  को देखते हुये मैथन पर्यटन केन्द्र पर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पर्यटकों के सुविधाओं के लिए सालानपुर प्रखंड तृणमूल कांग्रेस द्वारा स्वयंसेवकों एंव सहायता शिविरों का आयोजन किया गया था। ताकि मैथन में पहुँचे दूर-दूर से आये सैलानी को पिकनिक मनाने में कोई परेशानी ना हो और अच्छे से आनंद उठा सकें।

Last updated: दिसम्बर 26th, 2022 by Guljar Khan