Site icon Monday Morning News Network

कल्यानेश्वरी , पहाड़ पत्ता में झूमे आदिवासी

भारतीय संस्कृति के अनमोल रत्न है, आदिवासी समुदाय- बिधान उपाध्याय

कल्याणेश्वरी(3/12/2017): देश की संस्कृति से लेकर बलिदान तक आदिवासियों का बहुमूल्य भूमिका रही है, किन्तु इस समुदाय को शोषण और अत्याचार के सिवा किसी ने और कुछ नहीं दिया, पश्चिम बंगाल में माँ माटी मानुष की सरकार बनने के बाद से ही आदिवासी समुदाय का स्वर्णिम विकास हुआ है, उक्त बातें बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय ने मैथन डैम थर्ड डाईक स्थित पहाड़ पत्ता ( बुरु-पाता) मेला में सभा को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कहा की सलानपुर प्रखण्ड क्षेत्र के 22 मोजा से आज आदिवासी समुदाय एकत्रित होकर संयुक्त रूप से देवी स्वर्ण नीला की पूजा कर रहे है, उन्होंने कहा की इस मेले के आयोजन से लेकर विस्तार तक में हर संभव सहयोग को तत्पर हूँ|

आदिवासी संप्रदाय की विलुप्त हो रही संस्कृति को संजोए रखने का यह एक प्रयास है

आयोजक दल के सचिव जोयेश हासदा ने कहा कि आदिवासी संप्रदाय की विलुप्त हो रही संस्कृति को संजोए रखने का यह एक प्रयास है, जिसमे प्रतिवर्ष मेला आयोजन कर देवी स्वर्ण नीला की पूजा अर्चना की जाती है, साथ ही आदिवासी पारम्पारिक नृत्य में दर्जनों टीम द्वरा भाग लिया जाता है, जिसमे बेहतर प्रदर्शन करने वाले टीम को पुरष्कृत  किया जाता है, उन्होंने बताया की आगामी दिनों में देवी स्वर्ण नीला की भव्य  मंदिर बनाने की योजना है, जिससे आदिवासी तीर्थ स्थान के रूप में विकसित किया जायेगा| वही मोके पर मुख्य पुजारी गुपिन टुडू द्वरा लगभग 5000 आदिवासियों की पूजा अर्चना कराई गई| मौके  पर सलानपुर ब्लाक अध्यक्ष मो० अरमान, कल्याणेश्वरी फाड़ी प्रभारी, तापोष कुमार मंडल, बिमल गोराई, सुनील सोरेन, लखिन्दर टुडू, बिस्वनाथ मुर्मू, सुशिल हेब्रम, नगेन हेम्ब्रम, समेत दर्जनों लोगों की सराहनीय भूमिका रही|

Last updated: दिसम्बर 5th, 2017 by Guljar Khan