Site icon Monday Morning News Network

महिला रेलवे सुरक्षा बल रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सशक्त महिला का उदाहरण बनी

आसनसोल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आसनसोल रेलवे स्टेशन परिसर में महिला रेलवे सुरक्षा बल रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर तत्परता एवं सशक्त महिला का उदाहरण बनी। उप निरीक्षक विलासी मिंज के नेतृत्व में महिला रेलवे परिसर के अंदर ट्रेनों में महिलाओं से बातचीत की साथ ही सुरक्षा की सभी देख रेख किया गया। ट्रेनों में किसी तरह की असुविधा एवं परेशानी के बारे में भी महिला यात्रियों से उनके बारे में पूछताछ की ओर जायजा ली है। विलासी मिंज ने बताया अंतरराष्ट्रीय  महिला  दिवस के अवसर पर उन्होंने महिलाओं को शुभकामनायें दी एवं उन्होंने महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने की बात कही है।

Last updated: मार्च 8th, 2019 by News-Desk Asansol