Site icon Monday Morning News Network

महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही, ईसीएल की त्रिशक्ति

ईसीएल की त्रिशक्ति महिला मंडल द्वारा पांडेश्वर क्षेत्र के डालूरबांध में सिलाई परीक्षण केंद्र का उद्घाटन त्रिशक्ति महिला मंडल की अध्यक्षा पूनम मिश्रा द्वारा किया। इसके अलावा स्वास्थ्य जाँच कैम्प का आयोजन और चार दिव्याड़्गों को उपकरण त्रिशक्ति महिला मंडल द्वारा प्रदान किया गया। पांडेश्वर क्षेत्र की त्रिशक्ति महिला मंडल की अध्यक्षा उरमी मुखोपाध्याय और संचिता सेनगुप्ता ने त्रिशक्ति महिला मंडल की ईसीएल अध्यक्षा पूनम मिश्रा, उपाध्यक्ष अंजना झा, चंदा गुप्ता और महिमा सोनी को फूलो का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

इस दौरान ईसीएल केंद्रीय अस्पताल कल्ला की महिला चिकित्सक ने ब्रेस्ट केन्सर के बारे में बताया और दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल से आये चिकित्सकों ने लोगों का स्वास्थ्य जाँच किया। इस अवसर पर पूनम मिश्रा ने कहा कि त्रिशक्ति महिला मंडल इस संगठन में शामिल महिलाओं के सहयोग से संचालित होती है। जिसमें महिलाओं को स्वनिर्भर बनाने की दिशा में मंडल कार्य करती है। महिलाओं और गरीब छात्राओंके भविष्य को बनाने में त्रिशक्ति महिला मंडल अपने स्तर से आर्थिक सहयोग करता है।

पांडेश्वर क्षेत्र में सिलाई परीक्षण केंद्र में इस इलाके की महिलायेंँ आकर सिलाई का मुफ्त परीक्षण लेकर स्वालम्बी बन सकती है और अपना खर्च स्वयं उठा सकती है। आज इस सिलाई परीक्षण केंद्र में 15 महिलाओं का परीक्षण लेने की जुनून से उनका भविष्य बदल देगा और ये सभी स्वनिर्भर बनकर किसी की मोहताज नहीं रहेगी। त्रिशक्ति महिला मंडल की अध्यक्षा ने क्षेत्रीय कार्यालय में स्थित पुस्तकालय का उद्घाटन करके त्रिशक्ति महिला मंडल की ओर से किताब रखने के लिये एक आलमारी भी भेंट किया।

व्यामशाला (जिम) का भी उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि ज्ञान अर्जित करने के साथ शरीर स्वस्थ्य रखने के लिये जिम का भी प्रयोग किया जा सकता है। त्रिशक्ति महिला मंडल का नया लोगों का विमोचन के साथ कार्मिक प्रबंधक नजरुल इस्लाम की लेखिका पत्नी द्वारा लिखित उपन्यास का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर जीएम एसके मुखोपाध्याय,कार्मिक प्रबंधक मंजूर आलम, डॉ० पीएस मन्ना, डॉ० एसके गौरव, अभियंता नेहाल अहमद, सतीश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Last updated: मार्च 11th, 2019 by Pandaweshwar Correspondent