धनबाद जिला महिला काँग्रेस ने चिरकुंडा में चलाया जन सम्पर्क अभियान
धनबाद। आज चिरकुंडा में धनबाद जिला महिला कॉंग्रेस का जन सम्पर्क अभियान चिरकुंडा नगर अध्यक्ष उषा सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं के लिए काम किया । कॉंग्रेस ने आज़ादी के बाद उद्योग का जाल बिछाया मगर वर्तमान मोदी सरकार उद्योग को नोटबन्दी व जी एस टी से बर्बाद कर रही है। रोजगार को खत्म कर युवाओं को पकौड़े बेचने की सलाह दे रही है। भाजपा सरकार की सभी योजनाओं में भारी लूट मची है गरीबों तक योजना का लाभ नहीं पहुँच रहा है। कमीशनखोरी के कारण गरीबों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। महिला कॉंग्रेस भाजपा का पोल खोल अभियान चला कर जनता को भाजपा के झूठ से पर्दा उठाएगी।
सीता राणा ने भाजपा सरकार पर महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल होने का आरोप लगाया। सीता राणा ने कही कि महिलाओं के साथ उत्पीड़न का घटनाओं में सरकार न्याय दिलाने में विफल रही है। कोडरमा का जिक्र करते हुए कहा कि मरकच्चो में युवती के साथ उत्पीड़न करने वाले आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ सकी है जबकि घटना को सात दिन गुजर गए, देश में कही भी महिला सुरक्षित नहीं है।
धनबाद जिला महिला कॉंग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने चिरकुंडा के बूटा बारी, पतला बारी, चाच पोटरी, बाबू डगाल, ताल डगाल के दौरा के दौरान कही। उक्त मौके पर चिरकुंडा नगर अध्यक्ष उषा सिंह के नेतृत्व में दर्जनों महिलायेंं शक्ति एप से जुड़ी।
मौके पर उषा सिंह, अनिता कुमारी, कुसमी देवी,निकिता दास, लतिक दास,बुधानी देवी आदि मौजूद थी।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View