Site icon Monday Morning News Network

नगर निगम आयुक्त से मिले वार्ड पार्षद , पानी की समस्या और सफाई कर्मियों की छंटनी का विरोध जताया

लोयाबाद। नगर निगम में मजदूरों की छटनी के खिलाफ सोमवार को वार्ड नंबर साथ और आठ के मजदूर हड़ताल पर चले गए। मजदूरों के हड़ताल पर चले जाने से क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। सभी सफाई कर्मी मजदूर छटनी का विरोध जता रहे थे। इस दौरान वार्ड नंबर सात व आठ के पार्षद महावीर पासी ने कहा कि कोरोना काल में जिन मजदूरों ने अपनी जान की बाजी लगाकर क्षेत्र की साफ सफाई की। नगर निगम द्वारा उनकी छटनी कर उनके पेट पर लात मारा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में मजदूरों ने कोरोना योद्धा के रूप में कार्य किया है, ऐसे में उन्हें पुरस्कृत करने के बजाय उन्हें काम से निकाला जा रहा है जो कतई उचित नहीं है।  नगर निगम में पहले एक वार्ड में 27 मजदूर काम करते थे , बाद में 7 मजदूरों को हटकार 20 मजदूर काम कर रहे थे। फिर उसके बाद 5 मजदूरों की छटनी कर दी गई और अब 8 मजदूरों की फिर छटनी की जा रही है।

नगर निगम नगर आयुक्त से लेबर और पानी के मुद्दे पर बात रखते हुए पूर्व पार्षद महावीर पासी

धनबाद नगर निगम के पदाधिकारियों द्वारा उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। पूर्व पार्षदो ने निगम क्षेत्र में पानी की भारी समस्या का मामला भी उठाया है।

उन्होंने बताया कि लोगों ने नगर निगम को होल्डिंग टैक्स व कनेक्शन शुल्क देकर पानी कनेक्शन करवाया पंरतु अब नगर निगम द्वारा पानी सप्लाई सुचारु रूप से नहीं किया जा रहा है।

नगर निगम द्वारा एलएनटी को भुगतान नहीं किए जाने के कारण पानी सप्लाई ठप पड़ी है। उन्होंने निगम पर सवाल उठाया है कि जब पैसा निगम ले रहा है तो पानी भी निगम को देना चाहिए।

Last updated: अगस्त 10th, 2020 by Pappu Ahmad