Site icon Monday Morning News Network

समय के अनुसार ही संस्था के नई कार्यकारिणी कमिटी का होगा चुनाव -बाजोरिया

सामाजिक संस्था महावीर व्यायाम समिति के वर्तमान कार्यकरिणी कमिटी के सदस्यों ने पत्रकार सम्मेलन का आयोजन करके सही समय में चुनाव करवाने की घोषणा की। पत्रकार सम्मेलन में सचिव रवीन्द्र डालमिया ने बताया कि दो दिनों पूर्व संस्था के कुछ सदस्यों व पूर्व तथा-कथित अध्यक्ष रमेश लोयलका ने रीटा कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन कर के यह बताया कि महावीर समिति के वर्तमान कार्यकरिणी कमिटी के सदस्य संविधान के मुताबिक चुनाव नहीं करवा रहे हैं एवं वर्तमान कमिटी ने विकास का कोई कार्य नहीं किया है।

रवीन्द्र डालमिया ने बताया कि वर्तमान कार्यकरिणी जिन का गठन संविधान की प्रक्रिया द्वारा सन 2016 में चुनाव करवा कर कार्यभार जनवरी2017 में 31 मार्च 2019 तक के लिए सौंप गया। 30 मार्च तक कार्यकाल पूरी होगी। जिसके बाद चुनाव करवा दिया जाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान कमिटी के सदस्यों ने अभूतपूर्व विकास का कार्य संस्था के लिए किया है, विभिन्न खेल-कूद की कोचिंग दी जा रही है।

इसके अलावा संस्था की बिल्डिंग के ऊपर दो तले का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल खेला जा सकेगा। संस्था के अध्यक्ष श्रीप्रकाश जाजोदिया ने कहा कि वर्तमान कमिटी के सदस्यों में 2 वर्षों में संस्था का इतना विकास का कार्य किया है, जो पिछले 30 वर्षों से नहीं हुआ था। संस्था के अधिकतर सदस्य संस्था के वर्तमान कमिटी के सदस्यों के प्रति लगातार आभार प्रकट करते आ रहे हैं।

संस्था की तरफ से गौरी शंकर बाजोरिया ने कहा कि वर्तमान कमिटी के सदस्य संस्था के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। दो वर्षों में विकास के इतने कार्य किए गए हैं, जो अभूतपूर्व रहेंगे। उन्होंने बताया कि संस्था के कुछ असंतोष व्याप्त सदस्य वर्तमान कमिटी के सदस्यों को बदनाम करना चाहते हैं,

परंतु यह गलत बात है, संवैधानिक मुताबिक समय के अनुसार ही संस्था के नई कार्यकारिणी कमिटी के चुनाव करवाया जाएगा। इस मौके पर संस्था की तरफ से आशीष खेतान, मनोज झुनझुनवाला, शरद जगनानी, दीपक खेतान, ऋषि गोयनका, गौरी शंकर बाजोरिया, ओम केजरीवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Last updated: जनवरी 30th, 2019 by Raniganj correspondent