Site icon Monday Morning News Network

महाराष्ट्र का लापाता व्यक्ति दुर्गापुर से बरामद

महाराष्ट्र के लापता व्यक्ति को वापस ले जाते उनके परिजन

दुर्गापुर -महाराष्ट्र के वर्धा जिले का निवासी प्रकाश बेदी दुर्गापुर से बरामद हुआ। वह एक वर्ष से घर से लापता होकर दुर्गापुर आ गया था। शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय लोगों ने उसे परिवार वालों के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि एक वर्ष पहले घर से लापता होकर प्रकाश बेदी दुर्गापुर आ गया था। वह विधाननगर अस्पताल के पास बस पड़ाव में रहता था। इलाके के लोग उसे खाना देते गए। काफी पूछताछ के बाद वह कुछ दिन पहले अपने घर वालों का नंबर बता पाया।

उस  नंबर पर सम्पर्क कर इलाके के लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दिया। सूचना पाकर मौसा मुन्ना शंकर पालियाल शुक्रवार को दुर्गापुर पहुँचे। जहाँ ट्रैफिक अधिकारी हरिशंकर यादव, चिन्मय चक्रवर्ती की उपस्थिति में परिवार वालों को सौंपा गया। इलाके के अमित चक्रवर्ती, परितोष प्रामाणिक सहित अन्य लोगों ने उसे घर वालों तक पहुँचाने में मुख्य भूमिका निभाया। घर वालों ने भी उनलोगों को धन्यवाद दिया।

Last updated: अक्टूबर 26th, 2018 by Durgapur Correspondent