Site icon Monday Morning News Network

मधुपुर महोत्सव कार्यक्रम को लेकर किसान भवन में संचालन समिति की बैठक

मधुपुर: 16 जनवरी को मधुपुर में आयोजित होने वाली मधुपुर महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर किसान भवन में शुक्रवार को संचालन समिति की बैठक कार्यपालक दंडाधिकारी संजय सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विभिन्न समितियों के संयोजक, सह संयोजक एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान अलग -अलग समितियों को दी गई जिम्मेवारी के संदर्भ में गहन विचार विमर्श हुआ। साथ ही महोत्सव की तैयारी को लेकर कार्यों की समीक्षा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि यह महोत्सव सरकारी स्तर से हो रहा है। जिसे सफल बनाना समिति के तमाम सदस्यों की है।

मधुपुर महोत्सव मधुपुर के लिए आन, बान और शान है

यह कार्यक्रम मधुपुर के लिए आन, बान और शान की है। इस दौरान संचालन समिति एवं उप समितियों के सदस्यों के बीच तैयारी को लेकर गहन चर्चा हुई। तय समय के अनुसार लोगों को अपने कार्यों का निष्पादन करने की बात कही गई। मौके पर एसडीपीओ अरविंद उपाध्याय, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार, पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र प्रसाद, पूर्व प्रमुख सुबल प्रसाद सिंह, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष फैयाज कैसर, भाजपा नगर अध्यक्ष अवनी भूषण, प्रखंड अध्यक्ष दीनदयाल शाही, समाजकर्मी घनश्याम, अरविंद कुमार, साहित्यकार डॉ० उत्तम पियूष, धनंजय प्रसाद, डॉ० निखिल चंद्र झा, कन्हैयालाल कन्नू, सीमांत सुधाकर, चुनचुन सिंह, शाहिद आलमी, पप्पू यादव, मलय बोस, कॉंग्रेस नगर अध्यक्ष मोहम्मद सादिक अंसारी उर्फ श्याम, वार्ड पार्षद विशंभर मिश्रा, विवेक बथवाल, राजेश आनंद, संजय पाठक, दीपक गुप्ता, गोपी बर्मन, संतोष शर्मा, प्रेम पाठक, बासुदेव प्रसाद गुटगुटिया, महेश मिश्रा, राजू सिन्हा, आदिल रशीद, पप्पू सिंह, अरुण निर्झर, अरशद मधुपुरी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Last updated: जनवरी 14th, 2019 by Ram Jha