Site icon Monday Morning News Network

मिशन 2019 के तहत मधुपुर कॉंग्रेस में सांगठनिक बदलाव

मधुपुर: मिशन 2019 को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक कवायद तेज कर दी है। शनिवार को पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के आवास पर उनकी उपस्थिति में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आदित्य सरोलिया व सचिव वत्स विशाल ने मधुपुर नगर और प्रखंड युवा कांग्रेस का विस्तार करते हुए संजीत यादव उर्फ भज्जू यादव को युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष व अनिल मंडल को उपाध्यक्ष तथा कैलाश रजक को प्रखंड युवा अध्यक्ष एवं शमशेर अंसारी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया।

इस दौरान पूर्व सांसद ने नवमनोनीत नगर व प्रखंड के पदाधिकारियों को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्तमान राजनीति हालात देश में बिल्कुल अलग है। सांप्रदायिक शक्तियां देश की जनता को गुमराह करने में लगी हुई है। कार्यकर्ता संगठन को इतना मजबूत बना लें की चुनाव के वक्त कोई भी विपक्षी टिक नहीं सके। कहा की जिससे आशा और विश्वास के साथ पद दिया गया है। उसके अनुरूप पार्टी को मजबूत करने की दिशा में अभी सही कमर कस लें। क्योंकि कुछ ही महीने बाद लोकसभा का चुनाव होना है।

उन्होंने नव मनोनीत पार्टी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेसी जोड़ने की बात कही कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का होगा। क्योंकि देश की जनता भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार से त्रस्त हो चुकी है। 2014 के चुनाव में जितने भी वायदे मोदी सरकार ने की थी उस पर खड़ा नहीं उतरी गरीब से लेकर मध्यम वर्ग के लोग भाजपा सरकार के तानाशाह रवैया के कारण परेशान है। उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों से सरकार की विफलता से अवगत कराने को कहा।

उन्होंने रघुवर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि निहत्थे पारा शिक्षक और मीडिया कर्मियों पर जिस बर्बरता पूर्वक पुलिस ने झारखंड स्थापना दिवस कार्यक्रम में लाठी से पिटाई किया वह एक निरंकुश और तानाशाह शासक के इशारे पर हुआ है। उन्होंने घटना की तीखी निंदा करते हुए रघुवर सरकार को अविलंब इस्तीफा देने की बात कही क्योंकि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और जब इस तरह की हरकतें सरकार करती है तो निश्चित रूप से लोकतंत्र को कलंकित करता है।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं से अभी सही लोकसभा चुनाव में जुट जाने की बात कही। कहा कि तेजी से लोगों का विश्वास कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है इसका समुचित लाभ लेने का समय आ गया है। कांग्रेसी नेत्री शबाना खातून ने कहा कि महिलाओं का रुझान कांग्रेस की ओर है। मोदी सरकार से लोगों का मोहभंग हो चुका है। मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रिंस समद, सुभाष सिंह, अनिल राव, अमरनाथ शर्मा, दीनबंधु भैया, मोहम्मद उमर उर्फ बंटी समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Last updated: नवम्बर 18th, 2018 by Ram Jha