Site icon Monday Morning News Network

मधुपुर प्रखंड परिसर प्रमुख बबीता देवी के द्वारा 150 मत्स्य मछली का जीरा वितरण किया गया

मधुपुर 27 अगस्त प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख बबीता देवी के द्वारा 150 मत्स्य पालकों के बीच मछली का जीरा वितरण किया।

उन्होंने किसानों से कहा कि झारखंड सरकार कृषि कार्य के साथ-साथ मत्स्य पालन को बढ़ावा दे रही है। क्षेत्र में मछली का उत्पादन बढ़ाकर किसानों की आमदनी का स्त्रोत बढ़ाया जाएगा। सभी किसानों को मछली जीरा तालाब में डालने के बाद समय-समय पर मछली को आहार देने की सलाह दी गई। कहा कि तालाब में मछली को आहार मिलने पर कम समय में मछली का वजन बढ़ेगा।

क्षेत्र में मछली बाजार का विस्तार कर अपनी आमदनी बढ़ाने की अपील की। इस दौरान क्षेत्र के आसपास के 150 मत्स्य को पालक जीरा लेने गड़िया स्थित मैदान में जुटे थे। मछली जीरा मत्स्य विभाग ने उपलब्ध कराया था।

Last updated: अगस्त 27th, 2020 by Ram Jha