Site icon Monday Morning News Network

मासस ने किया जन आक्रोश सभा

धनबाद: केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ मासस ने रविवार को कुसमाटांड़ मोड़ बलियापुर में जन आक्रोश सभा किया। मासस ने भाजपा सरकार पर गरीब, किसान और छोेटे व्यपारियों का विरोधी होने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि पिछले 18 साल से भाजपा सिंदरी विधानसभा में राज कर रही है ।सिंदरी का विकास ठप हो गया है। प्रदेश सरकार विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन की बंदरबाँट कर रही है।झारखंड के सभी पारा शिक्षकों को यह सरकार धोखे में रखकर उनसे काम करवा रही है।

इस आक्रोश सभा में प्रखंड अध्यक्ष गणेश महतो ने सरकार को किसान विरोधी बताते हुए भाजपा भगाओ, देश बचाओ का नारा दिया। सभा में निपनिया, बांदरचूआ ,परघा, चांदकुया, मुकुंदा, बांधठाड़, अमटाल, खेतटाड़, निमटाड़, बेलगडि़या टाउनशिप से बड़ी संख्या में आदिवासी महिला-पुरुष किसान भी शामिल हुए।चौक-चौराहा लाल झंडे और इंकलाब के नारे से गुंजायमान रहा। रैली में नगाड़ा बजाते परंपरागत कमान तीर के साथ सभी मासस कार्यकर्ता शामिल हुए।

लगातार हो रही है सिंदरी विधानसभा की उपेक्षा

प्रखंड सचिव सुनील महतो ने कहा कि जिला की तमाम खेती नष्ट हो गई है। जिन किसानों ने किसी प्रकार सिंचाई कर अपनी फसल कुछ हद तक बचाई उन्हें घोषित अनुदान का लाभ तक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि प्रशासन भाजपा से मिले हुए हैं। स्थानीय विधायक के उपेक्षा कारण सिंदरी विधानसभा का विकास नहीं हो पा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की कार्यशैली के कारण यह विधानसभा पिछड़ा हुआ है।

प्रखंड सचिव सुनील महतो कहा कि आजादी के समय जब वंदे मातरम के नारे से देशभक्तों का खून नहीं खौलता था तब इंकलाब का नारा ही काम आया था।

Last updated: फ़रवरी 24th, 2019 by Pappu Ahmad