Site icon Monday Morning News Network

दुर्गापुर में एलपीजी गैस चोरी चक्र सक्रिय, एक पकड़ाया

दुर्गापुर। न्यू टाउनशिप फाड़ी पुलिस ने शनिवार रात एक अभियान चलाकर गैस ट्रांसफर करते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा, आरोपी का नाम अभिमन्यु पंडित बताया गया है।

बताया जाता है कि न्यू टाउनशिप फाड़ी पुलिस ने शनिवार को एक विशेष अभियान चलाकर मोचीपाड़ा थाना इलाके के एक घर में सिलिंडर से गैस निकालते हुए पुलिस ने अभिमन्यु पंडित को धर दबोचा पुलिस ने बताया कि 17 किलो ग्राम एलपीजी सिलिंडर से गैस निकालकर छोटा सिलिंडर में भर्ती कर बाजार में बिक्री करता था, आरोपी के घर से गैस ट्रांसफर करने का रेगुलेटर, वजनकांटा बरामद किया गया है।

Last updated: जनवरी 30th, 2022 by Ramesh Kumar Gupta