लोयाबाद एकड़ा में ढुलू समर्थकों के घर पर हुए फायरिंग मामले में लोयाबाद पुलिस ने करण डोम को पकड़ कर जेल भेज दिया।करण डोम करकेन्द के विक्की डोम का भाई है। लोयाबाद पुलिस ने सोमवार की रात करण के करकेन्द स्थित घर में छापेमारी कर उसे धर दबोचा।
पुलिस ने ढुलू समर्थक दिनेश रवानी के भाई राजेश रवानी के द्वारा दर्ज काण्ड संख्या 69/20 में करण की गिरफ्तारी की है।बताया जाता है 15 अक्टूबर की रात करीब डेढ़ बजे ढुलू समर्थक दिनेश रवानी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। जिसमें राजेश रवानी की लिखित शिकायत पर आजसु जिलाध्यक्ष मंटू महतो सहित 19 नामजद व अन्य अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
उन्हीं अज्ञात लोगों में से एक करण डोम का पुलिस ने पता लगाया और उसे छापेमारी में गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी में लोयाबाद थाना प्रभारी चुन्नू मुर्मू, नीलेश कुमार सिंह अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।