लोयाबाद। एकड़ा में ढुलू समर्थकों के घर पर हुए फायरिंग मामले में लोयाबाद पुलिस ने नामजद अभियुक्त सुभाष महतो को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने मंगलवार की सुबह सेन्द्रा स्थित वीटी सेंटर में छापेमारी कर उसे धर दबोचा।
पुलिस ने ढुलू समर्थक सुरज कुमार व दिनेश रवानी के भाई राजेश रवानी के द्वारा दर्ज काण्ड संख्या 68 व 69/20 में सुभाष की गिरफ्तारी की है। सुभाष दोनों काण्ड में नामजद अभियुक्त था।
बताया जाता है 15 अक्टूबर की रात करीब डेढ़ बजे ढुलू समर्थक दिनेश रवानी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। जिसमें सुरज कुमार व राजेश रवानी की लिखित शिकायत पर आजसु जिलाध्यक्ष मंटू महतो सहित अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। छापेमारी में अवर निरिक्षक नीलेश कुमार सिंह, शम्मी अंसारी सहित अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।
Last updated: अक्टूबर 27th, 2020 by