Site icon Monday Morning News Network

लोयाबाद 7 नंबर के लोगों को महीनो मस्क्क्त के बाद मिली बिजली फिर से हुई गुल

लोयाबाद। लोयाबाद 7 नंबर में अब स्वीच खराब होने से लोग बेहाल है। 15 दिनों से यहाँ बिजली नहीं है। करीब तीन महीने तक अंधेरा झेलने के बाद 550 वोल्ट का ट्रांसफर्मर बना, लेकिन दस दिन बाद फिर से यहाँ बिजली की समस्सया उत्पन्न हो गई है। अब 800 एम्प्यर का स्वीच खराब हो गया। स्वीच में प्लेट और सर्किट बोर्ड जल जाना कारण बताया जा रहा है। लोयाबाद कोलियरी प्रबन्धन मरम्मति में लगा हुआ है। इस उमस भरी गर्मी लोगों का जीना दुर्भर है। करीब पाँच हजार आबादी बिजली की समस्याओं से परेशान हैं। इस क्षेत्र में अधिकांश लोग मजदूरी कर अपने परिवारों का भरण पोषण करते हैं। यह क्षेत्र में निगम वार्ड 08 में पड़ता है। यहाँ बिजली, पानी व नाली की समस्याओं का आजतक मोकम्मल समाधान नहीं हुआ। जनप्रतिनिधियों पर भेदभाव का आरोप है। चुनाव जीतने के बाद हमेशा इस इलाके लोग उपेक्षित होती रहीं है, बहुत मिन्नतें के बाद मसले का हल होता है।

Last updated: जुलाई 1st, 2021 by Pappu Ahmad