लोयाबाद के स्थानीय पत्रकार मृणाल कांत राउत उर्फ पिंटू के राँची में इलाज के दौरान हुई मौत
लोयाबाद के स्थानीय पत्रकार मृणाल कांत राउत उर्फ पिंटू राउत(50) का रविवार की रात राँची में इलाज के दौरान मौत हो गई। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है। वे करीब एक साल से बीमार चल रहे थे। इस दौरान विभिन्न जगहों में उनका इलाज चला परंतु वे स्वस्थ नहीं हो सके।अंतत: रविवार की रात वे जिंदगी की जंग हार गए। वे एक मृदुभाषी और हँसमुख किस्म के व्यक्ती थे। वे करीब दस वर्षों से क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे थे। उनकी मौत की खबर पाकर प्रबुद्ध लोगों का जमावड़ा लग गया। उनकी असमय मौत पर लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है।
शोक व्यक्त करने वालों में पत्रकार खुर्शीद अकरम, गुलाम अरशद,इंद्रजीत पासवान, रत्नेश पाण्डेय, विश्वजीत चटर्जी, जमीर अंसारी, कुणाल चौरसिया,पप्पू अहमद, वरूण बैद्य, विजय कर्मकार, बंटी सिन्हा, सोहन विश्वकर्मा, कॉंग्रेस नेता इम्तियाज अहमद, असलम मंसूरी, राजकुमार महतो,मंटू महतो, कृष्णा निषाद, अरूण गुप्ता, मनोज मुखिया,अनवर मुखिया, डब्लू पासवान आदि शामिल है।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View